भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी
शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर
चंडीगढ, 3 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 310 रन से आगे बढ़ाई है। शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 80 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। जडेजा और गिल के बीच छठे विकेट के लिए 100+ रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई है जिससे भारत का स्कोर 320 रन के पार पहुंच गया है।























