Hockey World Cup: India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में हार का सिलसिला जारी
इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में 4-2 से की जीत हासिल
दिल्ली, 18 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) हॉकी वर्ल्ड कप के पूल D मैच में भारतीय पुरुष टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर में पीछे हो गई और उसके बाद वापसी नहीं कर सकी। Hockey World Cup:
सोमवार को एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में हाफ-टाइम तक भारत 2-1 से आगे था। हालांकि, इंग्लैंड ने दूसरे हाफ में तीन गोल करके मैच का पासा पलट दिया। इस हार के साथ ही वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का जीत का इंतजार 32 साल का हो गया है। उन्होंने आखिरी बार 1994 में इंग्लैंड को हराया था। भारत का अगला मैच 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
भारतीय टीम
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित शशिकुमार (गोलकीपर), सूरज करकेरा, मनप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, अभिषेक, मंदीप सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुमित वाल्मीकि, नीलकांत शर्मा, आदित्य लालगे, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय राणा, शिलानंद लाकड़ा, राजिंदर सिंह जूनियर।
इंग्लैंड टीम
ज़ैचरी वॉलेस (कप्तान), निकोलस पार्क, जैक वॉलर, थॉमस सॉर्सबी, हेनरी क्रॉफ्ट, सैम वार्ड, जेम्स एल्बरी, फिल रोपर, जेम्स माज़ारेजो (गोलकीपर), स्टुअर्ट रशमेयर, टिमोथी नर्स, डेविड गुडफील्ड, ओलिवर पेन (गोलकीपर), निकोलस बंदुरक, जेम्स गॉल, लियाम सैनफोर्ड, कॉनर विलियमसन, विल कैलन, सैमुअल हूपर, बेन फॉक्स।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/























