Asia Cup-2025 में आज India vs Bangladesh के बीच मुकाबला
टीम इंडिया जीती तो फाइनल लगभग तय
नई दिल्ली,चंडीगढ़, 24 सितंबर (विशवार्ता) – भारतीय टीम आज एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश से भिड़ेगी। भारत ने इस दौर के पहले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था। यानी आज की जीत टीम के फाइनल में पहुँचने की राह को और आसान बना देगी। बांग्लादेश ने अपने पहले सुपर-4 मैच में श्रीलंका को हराया था। अगर यह टीम भारत को हराने में कामयाब हो जाती है, तो उसके फाइनल में पहुँचने की संभावना भी काफी बढ़ जाएगी। asia cup india vs bangladesh
Asia Cup-2025
भारतीय टीम पिछले पाँच सालों से बांग्लादेश से नहीं हारी है। टी20 क्रिकेट में भारत का बांग्लादेश पर दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 मैच हुए हैं। इनमें से 16 में भारत ने जीत हासिल की है। बांग्लादेश ने केवल एक मैच जीता है। बांग्लादेश ने इस प्रारूप में भारत को पहली और आखिरी बार 2019 में दिल्ली में 7 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल हैदराबाद में हुआ था। भारतीय टीम ने 133 रनों से जीत हासिल की थी। Asia Cup-2025
भारतीय टीम इस मैच (एशिया कप) में वही प्लेइंग इलेवन उतार सकती है जो उसने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच में उतारी थी। इसका मतलब है कि शुभमन गिल एक बार फिर अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे और संजू सैमसन मध्यक्रम में खेलेंगे। जसप्रीत बुमराह के टीम में एकमात्र विशेषज्ञ तेज़ गेंदबाज़ होने की संभावना है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में बुमराह का साथ देंगे। उनके अलावा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूप में तीन स्पिनर शामिल होंगे।Asia Cup-2025























