T20 World Cup 2026: India-Pakistan के बीच होगा महामुकाबला
दिल्ली, 10 फरवरी,(विश्ववार्ता) ICC vs PCB vs BCB: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेला जाएगा। इसका एलान पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को किया। भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगा।
पाकिस्तान सरकार ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद अपने प्रस्तावित बॉयकॉट पर बड़ा यू-टर्न ले लिया है और नेशनल टीम को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैदान में उतरने का निर्देश दिया है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और आईसीसी के बीच बातचीत हुई. इस दौरान यह तय हुआ कि टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा कमाई वाला बर्बाद नहीं होगा। India-Pakistan
- पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के बयान का भी उल्लेख किया और कहा कि ‘भाईचारे की भावना के तहत व्यक्त की गई कृतज्ञता को गर्मजोशी से स्वीकार किया गया है।’ बयान में दोहराया गया कि पाकिस्तान बांग्लादेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
- इसके अलावा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच टेलीफोन पर बातचीत भी हुई। दोनों नेताओं ने याद किया कि चुनौतीपूर्ण समय में पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने मौजूदा विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























