
FIH Nations Cup: भारत ने जापान को हरा बनाई सेमीफाइनल में जगह
FIH Pro League का टिकट हासिल करने के करीब
चंडीगढ, 17 जून, 2026 (विश्ववार्ता) india women hockey team : भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपनी शानदार फॉर्म जारी करते हुए मंगलवार को FIH नेशंस कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। जापान के खिलाफ कड़े मुकाबले में टीम ने 2-1 से जीत दर्ज. इस जीत के साथ ही भारत और FIH प्रो लीग के बीच की दूरी और कम हो गई है. पूल ए में लगातार दूसरी जीत के साथ भारत अगले साल होने वाली लीग के लिए क्वालीफाई करने के एक कदम करीब पहुंच गया है।
लगातार दूसरी जीत से भारत ने पक्की की सेमीफाइनल सीट
यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत रही। इससे पहले टीम ने अमेरिका को हराया था। इस जीत के साथ भारत के छह अंक हो गए हैं और टीम ने अंतिम चार में प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। अब विजेता टीम अगले सत्र में एफआईएच प्रो लीग में जगह बनाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























