भारत बनाम श्रीलंका केे बीच आज पहले टेस्ट के तीसरे दिन का होगा खेल
तीसरे दिन आज भी बारिश बिगाड़ेगी खेल ?
जानें कैसा रहेगा मौसम
चंडीगढ, 17 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता)भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे गॉल टेस्ट के तीसरे दिन 83% बारिश के आसार हैं। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार सोमवार को सुबह 60% बारिश की उम्मीद है। दोपहर में 57% और शाम में 59% चांस हैं। The third day of the first test between India and Sri Lanka will be played today
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं। कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर नाबाद हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कप्तान शुभमन गिल दिन की शुरुआत में ही पारी की घोषणा कर दें। 16 अगस्त को बारिश के कारण करीब साढ़े चार घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ। इससे पहला सेशन रद्द करना पड़ा।
मैच का दूसरा दिन समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं. फैंस जरूर चाहेंगे कि टीम इंडिया तीसरे दिन 500 रन का आंकड़ा छुए. टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल 167 रनों की सबसे बड़ी पारी खेल चुके हैं, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
इसके अलावा केएल राहुल और ध्रुव जुरेल ने फिफ्टी जड़ी. राहुल ने 10 चौके 1 छक्का लगाकर 167 रन बनाए. इसके अलावा जुरेल ने 4 चौके और 1 छक्का लगाकर 51 रन स्कोर किए. इस दौरान श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या सबसे ज्यादा 4 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा केशरा नुवानथा 3 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं. बाकी 1 विकेट असिथा फर्नांडो ने चटकाया.
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























