IND vs SL Test: गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में
आज मैच का चौथा दिन
दिल्ली, 18 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। टीम ने पहली पारी में 178 रन की बढ़त ले ली है। मंगलवार को मैच का चौथा दिन है। भारत अपनी दूसरी पारी शुरू करेगा। इस दिन बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइट AccuWeather के मुताबिक, आज बारिश की 70% संभावना है।
मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। देवदत्त पडिक्कल (167) ने अपनी पहली पारी में टीम को 462 रन के टोटल तक पहुंचाया। केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। IND vs SL Test
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने 100 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की पार्टनरशिप की। भारत के लिए मानव सुथार ने 4 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे किए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया।
भारत अपनी दूसरी पारी में बड़ी बढ़त लेकर श्रीलंका के सामने बड़ा टारगेट रखेगा। भारत के पास पहले से ही 178 रन की बढ़त है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishawwarta.in/
























