भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के अंतिम दिन का खेल जारी
श्रीलंका की बढ़त 50 रन के पार नुवंथा-दिनुषा के बीच पनप रही साझेदारी
भारत को विकेट की तलाश
चंडीगढ, 27 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) IND vs SL 2nd Test Day कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारत से पहली पारी में पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में 267 रन पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। टीम भारत से 57 रन आगे है।
भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था। भारत को 213 रन की बढ़त मिली, जिसके बाद फॉलोऑन दिया गया।
दिनुषा और नुवंथा के बीच सातवें विकेट के लिए साझेदारी जारी है। भारतीय गेंदबाजों को अब विकेट की तलाश है। श्रीलंका ने अब तक 40 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























