भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
भारत को दिन का लगा पहला बडा झटका
ऋषभ पंत चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। भारत की पहली पारी जारी है। गुरुवार का खेल 264/4 के स्कोर से शुरू हुआ है। ऋषभ पंत चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहले दिन स्टंप्स के समय चार विकेट पर 264 रन बनाए थे। अब जडेजा (19) और शार्दुल (19) इस स्कोर में इजाफा करने के लिए उतरे हैं। दूसरे दिन की शुरुआत झटके के साथ हुई है। भारत को पांचवां झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। वह 40 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। अब शार्दुल ठाकुर का साथ देने वाशिंगटन सुंदर आए हैं।
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ में बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पहले दिन के अंतिम सत्र में क्रिस वोक्स की गेंद पंत के दाहिने पैर के अंगूठे पर जा लगी, जिसके बाद वह 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. मेडिकल जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है और उन्हें करीब छह हफ्ते तक आराम की सलाह दी गई है।






















