IND vs ENG 1st T20: India and England के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
पहले मैच पर छाया बारिश का साया
जानिये कितने बजे शुरू होगा मैच
चंडीगढ, 1 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मुकाबले पर बारिश का साया भी है। यहां करीब 80% बारिश की संभावना जताई गई है।
आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। IND vs ENG 1st T20:
सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर हो रही है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनके डेब्यू के सवाल पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। India and England
टी20 सीरीज का शेड्यूल
बुधवार 1 जुलाई – पहला T20, बैंक्स होम्स रिवरसाइड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 10 PM
शनिवार 4 जुलाई – दूसरा T20, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, 7 PM
मंगलवार 7 जुलाई – तीसरा T20, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम, 10 PM
गुरुवार 9 जुलाई – चौथा T20, सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल, 10 PM
शनिवार 11 जुलाई – पांचवां T20, यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन, 7 PM
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























