
Chandigarh News: Punjab कैडर के इस IAS अधिकारी ने किया चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वाइन
चंडीगढ़, 7 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब कैडर के आईएएस दी परवा लाकड़ा ने ज्वाइन कर लिया है। उन्हें कई चार्ज दिए गए हैं जिसमें फाइनेंस, एस्टेट, ट्रेजररी एंड अकाउंट्स, प्लानिंग, सांख्यिकी, लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट, हाउसिंग ओर ट्रांसपोर्ट का भी सचिव व चीफ एडमिनिस्ट्रेटर बनाया गया है। होम सेक्रेटरी मनदीप बराड़ को टूरिज्म का चार्ज दिया गया है।






















