• Latest
  • Trending
  • All

🪷🌸Hukamnama Sri Darbar Sahib  अमृतसर

October 10, 2026

Punjab CM मान आज ड्रग्स के खिलाफ बाइकर रैली को दिखाएंगे हरी झंडी 

October 10, 2026

Morning Bulletin News : सुबह की शुरुआत Wishavwarta की Important खबरों के साथ

October 10, 2026

BJP पंजाब ने CM के घर पर घेराव का प्रोग्राम टाला

October 10, 2026

Haryana CM Naib Singh Saini की अध्यक्षता मे मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज

October 10, 2026

वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को छह विकेट से दी करारी शिकस्त

October 10, 2026

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर आज जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की पूरी तरह से किलेबंदी

October 10, 2026

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

October 10, 2026

India and West Indies के बीच दूसरा टी-20 का खेल जारी

October 9, 2026

Punjab Government ने बुलाया विधानसभा का सत्र 

October 9, 2026
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82

Important Khabar : शाम 5:00 बजे तक की विश्ववार्ता की महत्वपूर्ण खबरों के साथ है हाजिर

October 9, 2026

भारतीय मूल की साउथ अफ़्रीकी ज्यूरिस्ट नवनेथेम “नवी” पिल्लै को मिला नोबेल शांति पुरस्कार 

October 9, 2026

Nepal: स्कूल बस खाई में गिरी, 4 स्टूडेंट्स समेत पांच की मौत

October 9, 2026
Punjabi News
English News
Saturday, October 10, 2026
21 °c
Chandigarh
24 ° Wed
25 ° Thu
25 ° Fri
25 ° Sat
No Result
View All Result
Wishav Warta Hindi - विश्ववार्ता I Your top source for Hindi news I Breaking news in Hindi I Latest Hindi news I Headlines in Hindi I
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क
Wishav Warta Hindi -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

🪷🌸Hukamnama Sri Darbar Sahib  अमृतसर

by Wishav Warta Hindi Team
October 10, 2026
in हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸Hukamnama Sri Darbar Sahib  अमृतसर

🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | October | Date 10-10-2026 | Ang 685 आज का हुक्मनामा

धनासरी महला १ घरु २ असटपदीआ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ गुरु सागरु रतनी भरपूरे ॥ अम्रितु संत चुगहि नही दूरे ॥ हरि रसु चोग चुगहि प्रभ भावै ॥ सरवर महि हंसु प्रानपति पावै ॥१॥ किआ बगु बपुड़ा छपड़ी नाइ ॥ कीचड़ि डूबै मैलु न जाइ ॥१॥ रहाउ ॥ रखि रखि चरन धरे वीचारी ॥ दुबिधा छोडि भए निरंकारी ॥ मुकति पदारथु हरि रस चाखे ॥ आवण जाण रहे गुरि राखे ॥२॥ सरवर हंसा छोडि न जाइ ॥ प्रेम भगति करि सहजि समाइ ॥ सरवर महि हंसु हंस महि सागरु ॥ अकथ कथा गुर बचनी आदरु ॥३॥ सुंन मंडल इकु जोगी बैसे ॥ नारि न पुरखु कहहु कोऊ कैसे ॥ त्रिभवण जोति रहे लिव लाई ॥

सुरि नर नाथ सचे सरणाई ॥४॥ आनंद मूलु अनाथ अधारी ॥ गुरमुखि भगति सहजि बीचारी ॥ भगति वछल भै काटणहारे ॥ हउमै मारि मिले पगु धारे ॥५॥ अनिक जतन करि कालु संताए ॥ मरणु लिखाइ मंडल महि आए ॥ जनमु पदारथु दुबिधा खोवै ॥ आपु न चीनसि भ्रमि भ्रमि रोवै ॥६॥ कहतउ पड़तउ सुणतउ एक ॥ धीरज धरमु धरणीधर टेक ॥ जतु सतु संजमु रिदै समाए ॥ चउथे पद कउ जे मनु पतीआए ॥७॥ साचे निरमल मैलु न लागै ॥ गुर कै सबदि भरम भउ भागै ॥ सूरति मूरति आदि अनूपु ॥ नानकु जाचै साचु सरूपु ॥८॥१॥

राग धनासरी, घर २ में गुरु नानक देव जी की आठ-बंदो वाली बाणी। अकाल पुरख एक है और सतगुरु की कृपा द्वारा मिलता है। गुरु (मानो) एक सागर (है जो प्रभु की सिफत सलाह के) रत्नों से लाबा-लब भरा हुआ है। गुरमुख सिख (उस सागर में) aatimik जीवन dene वाली खुराक (प्राप्त करते हैं जैसे हंस मोती) चुगते हैं, (और गुरु से) दूर नहीं रहते। प्रभु की कृपा अनुसार संत-हंस हरी-नाम रस (की) चोग चुगते हैं। (गुरसिख) हंस (गुरु-) सरोवर में (टिके रहते हैं, और) जिंद के मालिक प्रभु को ढूंढ़ लेते हैं।१। बेचारा बगुला तालाब में किस लिए नहाता है? (कुछ नहीं कमाता, बलिकी, तालाब में नहा कर) कीचड़ में डूबता है, (उस की यह) मैल दूर नहीं होती (जो मनुख गुरु-सागर को छोड़ कर देवी देवता आदि और और सहारे खोजते हैं वह, मानो तालाब में ही नहा रहे हैं। वहाँ वह और माया-मोह की मैल खिंच लेते हैं।

१।रहाउ। रसिख बड़ा सचेत हो के पूरा विचारवान हो के (जीवन-यात्रा में) पैर रखता है। परमात्मा के बिना किसी और आसरे की तलाश छोड़ के परमात्मा का ही बन जाता है। परमात्मा के नाम का रस चख के गुरसिख वह पदार्थ हासिल कर लेता है जो माया के मोह से खलासी दिलवा देता है। जिसकी गुरु ने सहायता कर दी उसके जन्म-मरण के चक्कर समाप्त हो गए।2। जैसे) हंस मानसरोवर को छोड़ के नहीं जाता (वैसे ही जो सिख गुरु का दर छोड़ के नहीं जाता वह) प्रेमा भक्ति की इनायत से अडोल आत्मिक अवस्था में लीन हो जाता है। जो गुरसिख-हंस गुरु-सरोवर में टिकता है, उसके अंदर गुरु-सरोवर अपना आप प्रगट करता है (उस सिख के अंदर गुरु बस जाता है) – यह कथा अकथ है (भाव, इस आत्मिक अवस्था का बयान नहीं किया जा सकता। सिर्फ ये कह सकते हैं कि) गुरु के वचन पर चल के वह (लोक-परलोक में) आदर पाता है।

3। जे कोई विरला प्रभु चरणों में जुड़ा हुआ सख्श शून्य अवस्था में टिकता है, उसके अंदर स्त्री-मर्द वाला भेद नहीं रह जाता (भाव, उसके काम चेष्टा अपना प्रभाव नहीं डालती)। बताओ, कोई ये संकल्प कर भी कैसे सकता है? क्योंकि वह तो सदा उस परमात्मा में तवज्जो जोड़े रखता है जिसकी ज्योति तीनों भवनों में व्यापक है और देवते मनुष्य नाथ आदि सभी जिस सदा-स्थिर की शरण लिए रखते हैं।4। (गुरमुख-हंस गुरु-सागर में टिक के उस प्राणपति-प्रभु को मिलता है) जो आत्मिक आनंद का श्रोत है जो निआसरों का आसरा है। गुरमुख उसकी भक्ति के द्वारा और उसके गुणों के विचार के माध्यम से अडोल आत्मिक अवस्था में टिके रहते हैं। वह प्रभु (अपने सेवकों की) भक्ति से प्रेम करता है, उनके सारे डर दूर करने के समर्थ है।

गुरमुखि अहंकार को मार के और (साधु-संगत में) टिक के उस आनंद-मूल प्रभु (के चरणों) में जुड़ते हैं।5। जो मनुष्य (बेचारे बगुले की तरह अहंकार की छपड़ी में ही नहाता है, और) अपने आत्मिक जीवन को नहीं पहचानता, वह (अहंकार में) भटक-भटक के दुखी होता है; परमात्मा के बिना किसी और आसरे की तलाश में वह अमूल्य मानव जनम गवा लेता है; अनेक अन्य ही जतन करने के कारण (सहेड़ी हुई) आत्मिक मौत (का लेख ही अपने माथे पर) लिखा के इस जगत में आया (और यहाँ भी आत्मिक मौत ही गले पड़वाता रहा)।6। (पर) जो मनुष्य एक परमात्मा की महिमा ही (नित्य) उचारता है, पढ़ता है और सुनता है और धरती के आसरे प्रभु की टेक पकड़ता है वह गंभीर स्वभाव ग्रहण करता है वह (मनुष्य जीवन के) फर्ज को (पहचानता है)।

अगर मनुष्य (गुरु की शरण में रह के) अपने मन को उस आत्मिक अवस्था में पहुँचा ले जहाँ माया के तीनों ही गुण जोर नहीं डाल सकते, तो (सहज ही) जत-सत और संजम उसके हृदय में लीन रहते हैं।7। सदा-स्थिर प्रभु में टिक के पवित्र हुए मनुष्य के मन को विकारों की मैल नहीं चिपकती। गुरु के शब्द की इनायत से उसकी भटकना दूर हो जाती है उसका (दुनियावी) डर-सहम समाप्त हो जाता है। नानक (भी) उस सदा-स्थिर हस्ती वाले प्रभु (के दर से नाम की दाति) मांगता है जिस जैसा और कोई नहीं है जिसकी (सुंदर) सूरत और जिसका अस्तित्व आदि से ही चला आ रहा है।8।1।

Tags: Amrit Vele Da HukamnamaHukamnama Sri Darbar Sahib Ang 685
Share196Tweet123SendSendShareScan

Related

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

by Wishav Warta Hindi Team
October 9, 2026
0

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर 🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | October | Date...

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

by Wishav Warta Hindi Team
October 8, 2026
0

🪷🌸 Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर 🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | October | Date...

Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

by Wishav Warta Hindi Team
October 7, 2026
0

🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर 🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | October | Date 07-10-2026...

🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर

by Wishav Warta Hindi Team
October 6, 2026
0

🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर 🪷🌸Amrit Vele Da Hukamnama Sri Darbar Sahib | October | Date 06-10-2026...

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

हुकमनामा श्री हरमंदिर साहिब

🪷🌸Hukamnama Sri Darbar Sahib  अमृतसर

October 10, 2026

आज का विचार

आज का विचार

🌷आज का सुविचार🌷 Aaj ka vichar

October 10, 2026

Currency Converter


अभिलेखागार – Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024

संस्थापक ,संपादक - देविंदरजीत सिंह दर्शी

मोबाइल – 97799-23274

ईमेल : [email protected]

Recent

Punjab CM मान आज ड्रग्स के खिलाफ बाइकर रैली को दिखाएंगे हरी झंडी 

by Wishav Warta Hindi Team
October 10, 2026
0

Punjab CM मान आज ड्रग्स के खिलाफ बाइकर रैली को दिखाएंगे हरी झंडी  चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के मुख्यमंत्री...

Most Popular

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान

by Wishav Warta Hindi Team
March 10, 2025
0

Premanand ji Maharaj के दर्शन अब नहीं रहेंगे आसान श्रद्धालुओं को दर्शन नहीं देंगे चंडीगढ, 10 मार्च (विश्ववार्ता) वृंदावन के...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • होम
  • न्यूज़
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • हिमाचल
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्या
  • खेल
  • फिल्मी
  • सेहत
  • संपर्क

COPYRIGHT (C) 2024. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA