मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर आज जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली की पूरी तरह से किलेबंदी
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जंतर-मंतर के 4 किमी दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद
चंडीगढ 10 अक्तूबर, 2026 (विश्ववार्ता) आज यानी 10 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया है।पुलिस की तरफ से प्रदर्शन की इजाजत नहीं है लेकिन सीजेपी के प्रमुख अभिजीत दिपके प्रदर्शन करने पर अड़े हुए है।इसी प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में हाईअलर्ट हैं,दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ट्रैफिक पुलिस ने कहा, ’10 अक्टूबर को प्रदर्शन के आह्वान के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। करीब 30 स्ट्रेच जो प्रभावित हो सकती हैं वहां हमारा स्टाफ तैनात रहेगा। पब्लिक से हमारी यही अपील है कि जब भी यात्रा प्लान करें हमारी एडवाइजरी को देख लें’।
सीजेपी द्वारा किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन की वजह से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को दोपहर दो बजे के बाद नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। इतना ही नहीं शनिवार को भी सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक इन स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























