इस बॉलीवुड अभिनेता ने अपनी आंखें दान करने का लिया संकल्प
चंडीगढ, 11 जुलाई (विश्ववार्ता) रितिक रोशनने नेत्रदान का संकल्प लिया है। ऋतिक रोशन ने अपने पारिवारिक नेत्र रोग विशेषज्ञ अस्पताल के माध्यम से लिया। उन्होंने कहा कि- “जब मैं ‘काबिल’ की शूटिंग कर रहा था, तब मुझे महसूस हुआ कि हम कितनी बड़ी सौगात लेकर जन्म लेते हैं हमारी आंखें। तभी से मैंने तय कर लिया था कि मैं अपनी आंखें दान करूंगा।” अंगदान जैसे विषयों पर बॉलीवुड सितारों का खुलकर सामने आना समाज में जागरूकता फैलाता है। ऐसे कदम से आम लोग भी प्रेरित होते हैं और जीवन में कुछ सकारात्मक योगदान देने के लिए सोचते हैं।
मृत्यु के 6 घंटे के अंदर आंखें निकाली जानी चाहिए। तुरंत नजदीकी आई बैंक या अस्पताल को फोन करें। नेत्र विशेषज्ञ घर आकर या अस्पताल में ही प्रक्रिया पूरी करते हैं। यह एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें या तो पूरी आंख (whole globe) निकाली जाती है। या केवल कॉर्निया (पारदर्शी हिस्सा) लिया जाता है। यह प्रक्रिया 15-20 मिनट की होती है। इससे शव को कोई नुकसान नहीं होता और चेहरा वैसा का वैसा ही रहता है।























