
HPBOSE 12th Result : आज जारी होगा हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट
इस तरह चेक कर सकेंगे रिजल्ट
चंडीगढ, 4 मई (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के जमा दो के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने की आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी है। सोमवार सुबह 11 बजे 81,411 विद्यार्थियों के भविष्य का पिटारा खुलेगा। पिछले वर्ष के मुकाबले बोर्ड इस बार 13 दिन पहले जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया था। इस दौरान प्रदेश भर में 81 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने 5 अप्रैल से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रदेश भर में स्थापित 41 केंद्रों पर किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम को तैयार कर लिया गया है। चार मई को इसे सुबह 11 बजे घोषित कर दिया जाएगा और बोर्ड की वेबसाइट पर इसे अपलोड कर दिया जाएगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















