पंजाब के इस जिले मे भयानक सडक़ हादसे से मचा हाहाकार
चार युवकों की मौत
गुरदासपुर, चंडीगढ़, 19 मई, (विश्ववार्ता) गुरदासपुर में मंगलवार सुबह एक भयानक सडक़ हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। यह हादसा पठानकोट-गुरदासपुर नेशनल हाईवे पर नौशेरा माझा सिंह के पास हुआ। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, एक ऑल्टो कार किसी अनजान गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और ऑल्टो कार की हेडलाइट उड़ गई। सभी युवक पठानकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। Punjab news
सूचना मिलने पर लोकल पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। घटना की जांच करने मौके पर पहुंचे ्रस्ढ्ढ दलजीत सिंह ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ऑल्टो कार को किस गाड़ी ने टक्कर मारी। शक है कि तेज रफ्तार ऑल्टो कार सडक़ किनारे खड़े या सडक़ पर चल रहे किसी अनजान भारी वाहन (ट्रक या ट्रेलर) से टकरा गई। भारी वाहन का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























