
पंजाब मे इस तारिख को सरकार ने की छुट्टी की घोषणा
बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक
चंडीगढ, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार ने 31 जुलाई 2025 को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर दिया गया है। सरकार द्वारा 2025-26 के अवकाश कैलेंडर में पहले से घोषित 28 आरक्षित छुट्टियों में यह दिन शामिल है। इस फैसले के तहत स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बैंक और अधिकांश शैक्षणिक संस्थान इस दिन बंद रहेंगे।
उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धाओं में शामिल थे। जिन्होंने ब्रिटिश शासन के अत्याचारों का प्रतिशोध लेने के लिए जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी माइकल ओ’डायर की हत्या कर दी थी। उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए 31 जुलाई को हर साल शहीदी दिवस मनाया जाता है। यह दिन पंजाब के लिए विशेष रूप से गौरव और राष्ट्रभक्ति से जुड़ा अवसर माना जाता है।
पंजाब सरकार ने साल 2025 के अवकाश कैलेंडर में 28 आरक्षित अवकाश घोषित किए थे। इनमें 31 जुलाई को ‘शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस’ के रूप में छुट्टी रखने का उल्लेख पहले से किया गया था। इस घोषणा को अब आधिकारिक आदेश के रूप में लागू किया गया है। जिसके तहत राज्यभर में यह दिन अवकाश दिवस माना जाएगा।
इस छुट्टी से स्कूल और कॉलेज के छात्र, साथ ही सरकारी और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी एक दिन का आराम और विश्राम प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर का उपयोग कई लोग शहीद उधम सिंह की जीवनी पढऩे, प्रेरणा लेने और उनकी देशभक्ति को नमन करने के रूप में भी करेंगे।
पंजाब सरकार की यह पहल देशभक्तों की स्मृति को सम्मान देने और युवा पीढ़ी में देशप्रेम की भावना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। छात्रों और नागरिकों को इस दिन उधम सिंह के बलिदान और संघर्ष की जानकारी देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा सकती हैं।






















