कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan ने बॉयफ्रेंड रॉकी से रचाई शादी
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी!
चंडीगढ़, 5 जून (विश्व वार्ता) हिना खान पिछले काफी समय से मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हालांकि, उनके इस मुश्किल वक्त में उनका परिवार, प्यार और फैंस हरदम उनके साथ खड़े हैं। वहीं, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान के बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने प्यार की सच्ची मिसाल पेश की है। गंभीर बीमारी से जूझ रही लेडीलव की खुशी और साथ के लिए रॉकी ने उनके साथ शादी रचा ली है। जी हां, हाल ही में हिना ने अपनी गुपचुप शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
अपनी शादी के खास मौके पर हिना खान ने लाइट पिंक एंड ग्रीन कलर की सिंपल साड़ी पहनी और दुपट्टे को खुले बालों के साथ स्टाइल किया। इस साड़ी के साथ उन्होंने शानदार चोकर, इयररिंग्स और कंगन को कैरी किया, जो उनकी खूबसूरती को चार-चांद लग रहे हैं। वहीं, हिना के ऑफिशियली पति रॉकी भी इस दौरान व्हाइट कलर की शेरवानी काफी डेशिंग लगे।























