
Haryana कांग्रेस नेता Himani Narwal मर्डर केस में हुई पहली गिरफ्तारी
हो सकता है बड़ा खुलासा, पुलिस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल मर्डर केस में एक आरोपी के गिरफ्तार होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन है जो बहादुरगढ़ के पास का रहने वाला बताया जा रहा है। ज्ञात रहे कि, 1 मार्च शनिवार को रोहतक में सांपला बस स्टैंड के पास कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की लाश सूटकेस में पैक मिली थी। हिमानी नरवाल की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई।
फिलहाल, आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद हरियाणा पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। SHO सांपला बिजेंद्र सिंह ने कहा, “हम आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सब कुछ बताएंगे। लेकिन आपको बता दें कि, पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कई बातें सामने आ रहीं हैं।
बता दें कि, जब 1 मार्च शनिवार को रोहतक में सांपला बस स्टैंड के पास हिमानी नरवाल की लाश सूटकेस में मिली तो उस दौरान शुरुवाती कार्रवाई में हिमानी की पहचान नहीं हो पाई थी। हालांकि, पुलिस ने हिमानी की लाश कब्जे में लेकर छानबीन और कार्रवाई तेज कर दी थी। मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं थीं। पुलिस जांच के तहत सांपला बस स्टैंड और हिमानी के घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी, ताकि कोई सुराग मिल सके। वहीं साइबर टीम हिमानी के सोशल मीडिया अकाउंट की गहन पड़ताल कर रही थी।