Himachal Pradesh की चौदहवीं Vidhan sabha का 12वां सत्र आज से हो रहा शुरू
पहला दिन हंगामेदार रहने के आसार
चंडीगढ, 21 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र आज से शुरू हो रहा है। 3 सितंबर तक चलने वाले सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें होंगी। इस सत्र के लिए विधायकों की ओर से 900 से अधिक सवाल विधानसभा सचिवालय पहुंचे हैं। इनमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों से जुड़े स्थानीय मुद्दे प्रमुख हैं। विपक्ष के हमलावर रुख के चलते सत्र में हंगामे के आसार हैं। The 12th session of the fourteenth assembly of Himachal Pradesh is starting today
सत्र के लिए कुल 1036 प्रश्नों की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय को मिली हैं. इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं. यानी मानसून सत्र में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर विधायकों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा. हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्र की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि चौदहवीं विधानसभा का 12वां सत्र 21 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा. मानसून सत्र में कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी.
उन्होंने बताया कि इस वर्ष बजट सत्र में अब तक 16 बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं. पहले दिन दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि सत्र के पहले दिन सदन में पूर्व विधायक स्वर्गीय विजेन्द्र सिंह और राम चन्द भाटिया के निधन पर शोकोद्गार व्यक्त किए जाएंगे. वहीं, 27 अगस्त को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है.
सदन में गूंजेंगे 1036 सवाल
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया, “मानसून सत्र के लिए विधायकों से जनता से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्नों से संबंधित कुल 1036 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं. इनमें 787 प्रश्न तारांकित और 249 अतारांकित हैं. सभी सूचनाएं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुई हैं, जो नियमानुसार आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दी गई हैं. प्रश्नों से संबंधित सूचनाएं भेजने का समय 18 अगस्त शाम 5 बजे समाप्त हो चुका है. विधानसभा के समय का अधिक से अधिक सदुपयोग जनहित से जुड़े मुद्दों और सार्थक चर्चा के लिए किया जाना चाहिए”
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























