Himachal Pradesh मे हुआ दर्दनाक हादसा, इतने लोगो की मौत से मची चीख पुकार
अंधेरे में गहरी खाई में गिरा वाहन
चंडीगढ, 18 जून, 2026 (विश्ववार्ता)हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। गहरी खाई में गाड़ी गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास बुधवार देर रात करीब 2 बजे के आसपास हुआ. जानकारी के मुताबिक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. गाड़ी खाई में गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए।
tragic road Accident in chamba car falls
आसपास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और स्थानीय तुरंत मौके पर पहुंच गए. उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरे की वजह से राहत और वचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही थीं. जानकारी के मुताबिक सभी कार सवार एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे. तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया.पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। Himachal Pradesh accident
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























