
Himachal Nagar Nikay Chunav Result : हिमाचल नगर निगम चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को झटका
मंडी, सोलन और धर्मशाला नगर निगम में भाजजा ने हासिल की जीत
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन में सुबह 9 बजे मतगणना शुरू हो गई। नगर निगम के साथ जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम की मतगणना भी शुरू हो गई। कई जगह नतीजे भी आना शुरू हो गए
मंडी, सोलन और धर्मशाला नगर निगम में भाजजा ने जीत हासिल की है मंडी में भाजपा ने 12, सोलन में 10 और धर्मशाला में 11 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, कांग्रेस ने मंडी में 1, धर्मशाला में छह और सोलन में भी छह सीटें जीती हैं. पालमपुर में कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर बढ़ रही है।
गौर रहे कि आज 250 जिला परिषद और 1684 पंचायत समिति वार्डों की मतगणना की जाएगी. 17 मई और तीन चरणों में नगर निगम और जिला परिषद के लिए वोट डाले गए थे।
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले, नगर निगम के नतीजे घोषित किए जाएंगे और दो राउंड काउटिंग होगी. मंडी जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला भर में 15 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं जिनपर 265 टीमों के माध्यम से 1349 कर्मचारी 241 टेबल पर अपनी सेवाएं देकर मतगणना की प्रक्रिया को पूरा करेंगे. डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि सुबह 9 बजे से मतगणना का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.
Himachal Nagar Nikay Chunav Result :





















