
Himachal Budget Session: आज से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र
बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ RDG के मुद्दे पर अहम मंथन होगा
सत्रमे हंगामे के पूरे आसार
हिमाचल प्रदेश, 16 फरवरी,(विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार दोपहर बाद दो बजे से राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण से शुरू होगा। अभिभाषण के बाद पहले ही दिन केंद्र की ओर से राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने पर सत्तापक्ष ने चर्चा कराने का प्रस्ताव दे दिया है। नियम 102 के तहत चर्चा का यह प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय ने पहले दिन की कार्यसूची में भी शामिल कर लिया है। इस पर हंगामे के पूरे आसार हैं।
राज्यपाल की सिफारिश के उपरांत विधानसभा सचिवालय ने इसकी औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में शोक प्रस्ताव (शोकोदगार) लाए जाएंगे. इसके उपरांत विधायी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। himachal assembly budget session
विधानसभा अध्यक्ष ने दी जानकारी
प्रदेश के बजट सत्र की जानकारी हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने दी है. उन्होंने बताया कि तीन दिन के सत्र के लिए 125 सवाल आएं हैं. जिनमें से 111 तारांकित और 14 आतारांकित सवाल सामने आए हैं. नियम 62 के तहत एक प्रस्ताव आया है. जबकि RDG की चर्चा को लेकर सरकार की तरफ से नियम 102 के तहत प्रस्ताव आया है. himachal assembly budget session
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























