
Punjab and Haryana High Court ने CHD मे ठेके पर रखे गए जूनियर इंजीनियरों को दी बड़ी राहत
चंडीगढ़, 12 अगस्त: (विश्ववार्ता) Chandigarh नगर निगम में साल 2007 से 2010 के बीच ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) पर रखे गए जूनियर इंजीनियरों को Punjab and Haryana High Court ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इन सभी इंजीनियरों को अब पक्का किया जाए और यह प्रक्रिया 6 हफ्ते में पूरी होनी चाहिए।






















