
हरियाणा के कुल इतने HCS प्रमोट कर बने IAS अधिकारी
सरकार ने जारी किया प्रमोशन का नोटिफिकेशन
देखिए प्रमोट होने वाले अधिकारियों की लिस्ट
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) हरियाणा के 15 HCS अधिकारियों को प्रमोट कर IAS बनाया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। काफी लंबे समय से HCS अधिकारियों के IAS पैनल में प्रमोशन को लेकर प्रक्रिया चल रही थी।
हालांकि, यह बताया जाता है कि, हरियाणा सरकार ने 27 HCS अधिकारियों की लिस्ट केंद्र को दी थी, जिन्हें IAS बनाया जाना था। लेकिन केंद्र ने उनमें से अभी 15 अधिकारियों को ही IAS प्रमोट किया। बाकी 12 अधिकारी होल्ड पर रखे गए। जिन्हें IAS प्रमोट करने की प्रक्रिया बाद में पूरी की जा सकती है।
HCS अधिकारी जो IAS बने हैं
हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के जो 15 अधिकारी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट हो गए हैं। उनमें HCS विवेक पदम सिंह, मुनीश नागपा, महेन्द्र पाल, सत्तपाल शर्मा, सुशील कुमार -1, वर्षा खनग्वाल, वीरेन्द्र सिंह सेहरावत, सतेंद्र दुहनम, नीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार, वंदना दिसौदिया, जयदीप कुमार, संवर्तक सिंह खनग्वाल जैसे अधिकारी शामिल हैं।























