
Haryanvi Singer Masoom Sharma फिर विवादों में, स्टेज से दी गाली
चंडीगढ़, 12 अप्रैल, (विश्व वार्ता) हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, एक बार फिर उनके स्टेज पर गाली देने का मामला सामने आया है। शनिवार को वे उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में स्टेज शो कर रहे थे। शो के दौरान मासूम ने स्टेज से कहा, “एक गुंडा मुझ पर हमला करने आया था। मैंने उससे कहा, ‘मैं देहरादून में शो कर रहा हूं, हिम्मत है तो यहां आओ। हरियाणा छोड़कर यहां आओ, मिलो।’” इस दौरान मासूम ने स्टेज से गाली दी।
आपको बता दें कि लाइव प्रोग्राम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। उनके जाने के बाद मासूम शर्मा स्टेज पर ही भड़क गए, जिसका एक वीडियो सामने आया है।
विवाद के बाद मासूम ने एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए माफी मांगी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह बदमाश कौन था, जिसे उन्होंने गाली दी थी। मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर कहा, “मैं एक शो के लिए देहरादून आया था और रात से यहीं एक होटल में रुका हुआ था। एक बदमाश बार-बार वहां घूम रहा था। मेरी टीम ने मुझे इसके बारे में बताया भी, लेकिन पहले मुझे लगा कि वह बस घूम रहा है।”
मासूम ने आगे कहा कि एक घंटे बाद, उन्हें अमेरिका में उनके चाचा के बेटे का फोन आया। बदमाश ने उन्हें फोन किया और बदमाश से बात की। इसके बाद, मैं और मेरी टीम पूरी रात सो नहीं पाए। हम इस बात से स्ट्रेस में थे। मैंने उसे फिर से फोन किया, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। मेरा वह गुस्सा स्टेज पर निकल गया। अगर मेरी बातों से किसी भाई या बहन को दुख पहुंचा है, तो मैं माफी मांगता हूं।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























