
Haryana Weather Update: हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी उफान पर
चंडीगढ, 6 सिंतबर (विश्ववार्ता) Haryana Weather मौसम विभाग ने आज Haryana के 6 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल है। इसके अलावा वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
yellow alert for rain in 6 districts of haryana
4 सितंबर तक औसतन 365.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 539.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1058.7 एमएम और महेंद्रगढ़ में 783.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 291.6 और भिवानी में 347.1 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
कल से मानसून पड़ेगा कमजोर
6 और 7 सितंबर को किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं बाकी बचे 20 जिलो में बादल देखने को मिलेंगे। कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी प्रकार का मौसम 7 सितंबर को देखने को मिलेगा।
8 सितंबर को कुछ एक स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश
8 सितंबर को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
यमुना, घग्गर, मारकंडा और टांगरी उफान पर
वहीं हरियाणा में बारिश से हालात बिगड़े हुए हैं। यमुना, घग्गर, मारकंडा, टांगरी और सहायक नदियों के उफान पर होने से कई गांवों में पानी घुस गया है। जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खेतों के साथ घर डूब हुए हैं। 5 दिन से यमुनानगर में स्थित हथिनीकुंड बैराज के फ्लड गेट खुले हुए हैं। यहां लगातार 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी बह रहा है। yellow alert for rain in 6 districts of haryana





















