
Haryana News: अंबाला स्थित विशाल मेगा मार्ट में लगी आग
फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने पाया काबू
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) haryana vishal mega mart fire हरियाणा के अंबाला स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण मॉल के आगे लगे शीशे टूटकर नीचे गिरने लगे और चारों और धूंआ-धूंआ हो गया। आग की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी।
सूचना पर दमकल विभाग की 8 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। आग से लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना आज सुबह करीब 9 बजे की है। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी की हालत भी बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर अधिकारी तरसेम राणा ने बताया कि दमकल विभाग की टीम को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। क्योंकि आग कपड़ों में फैल गई थी। हालांकि अभी तक किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के दौरान दमकलकर्मी परमजीत का दम घुट गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फायर अधिकारी ने बताया कि ऊपर के दोनों फ्लोर पर आग अब भी सुलग रही है। प्लास्टिक के बैग और कपड़ों में आग लगी हुई है। धुआं भरने से एक बैंक का भी फायर अलार्म बज गया था, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के 3 बैंकों को बंद कराया गया।
8 गाड़ियों मौके पर पहुंचीं
उन्होंने बताया कि शुरूआत में फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन आग बुझाने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे। haryana vishal mega mart fire
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें: www.wishavwarta.in























