
Haryana Nwws: सैनी सरकार ने Police विभाग मे किया बडा बडा फेरबदल
कुल इतने IPS व HPS अधिकारियों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़, 16 अगस्त: (विश्ववार्ता)Haryana की नायब सिंह सैनी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के बाद पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
आदेश के मुताबिक, भिवानी के एसपी मनीष सिंह (IPS 2011 बैच) को एसपी/ईआरएसएस (एच) नियुक्त किया गया है। यह पद पहले से खाली था। वहीं, सुरेंद्र सिंह भोरिया (आईपीएस 2014 बैच), जो फिलहाल SP /एसीबी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें दो नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अब वे कमांडेंट 5वीं बटालियन, HP मधुबन और SP/एचएसएनसीबी (एच) होंगे।
इसी क्रम में सुमित कुमार (IPS 2014 बैच) को कमांडेंट 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन से हटाकर एसपी भिवानी बनाया गया है। वहीं, अमित दहिया (एचपीएस) को एसपी/एसीबी (एच) से डीसीपी/क्राइम, झज्जर के पद पर भेजा गया है। वह यहां जसलीन कौर, आईपीएस का कार्यभार संभालेंगे। इसके अलावा, पंखुरी कुमारी (एचपीएस), जो अभी तक एसपी/एचएसएनसीबी हरियाणा थीं, अब एसपी/एसीबी अंबाला होंगी। यह पद भी पहले से रिक्त था।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























