
Haryana IPS Suicide Case : क्यों बार-बार चेतावनी देने के बावजूद किसी ने उनकी बात नहीं सुनी ? -सांसद कुमारी सैलजा
कहा सरकार खुद कटघरे में खड़ी है और इसे देश के सामने जवाब देना ही होगा
चंडीगढ, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) Haryana IPS Suicide Case: पूर्व केंद्रीय मंत्री एव सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को आर्ईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में जवाब देना होगा आखिर ऐसा क्यों हुआ, क्यों बार-बार चेतावनी देने के बावजूद किसी ने उनकी बात नहीं सुनी? यह सरकार खुद कटघरे में खड़ी है और इसे देश के सामने जवाब देना ही होगा।
Haryana IPS Suicide Case सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है जिन अफसर के नाम इस पत्र में लिये गए हैं, यह वही बातें हैं जो वह पहले भी बार-बार उठाते रहे, लेकिन अफसोस की बात है कि न सरकार ने, न पूरे सिस्टम ने उनकी पीड़ा पर ध्यान दिया। उल्टा, उन्हें ही बार-बार प्रताड़ित किया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई होती रही। आप सोचिए, एक सीनियर अफसर, जिसने पूरी ईमानदारी से अपनी सेवा दी, उसे इस हद तक मानसिक रूप से तोड़ दिया गया कि उसे लगा कि अब कोई रास्ता नहीं बचा। यह केवल एक व्यक्ति की त्रासदी नहीं है यह पूरे तंत्र की संवेदनहीनता का उदाहरण है। उनके परिवार पर जो बीती है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी पत्नी अमनीत, जो खुद एक सीनियर आईएएस अधिकारी हैं, उनके बच्चे, पूरा परिवार आज सदमे में है।
Haryana IPS Suicide Case सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है, परिवार ने एफआईआर भी दर्ज कराई है। सवाल यह है कि क्या इस देश में एक सीनियर ब्यूरोक्रेट और एक आम नागरिक की आवाज का कोई मूल्य नहीं रह गया? क्या किसी अधिकारी को इंसाफ मांगने के बदले प्रताड़ना ही मिलेगी? यह बेहद शर्मनाक है कि कार्रवाई तब हुई जब परिवार ने अंतिम संस्कार से इंकार किया। भाजपा सरकार को इस पर जवाब देना होगा। आखिर ऐसा क्यों हुआ, क्यों बार-बार चेतावनी देने के बावजूद किसी ने उनकी बात नहीं सुनी? यह सरकार खुद कटघरे में खड़ी है और इसे देश के सामने जवाब देना ही होगा।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















