
Haryana IPS Suicide case : Punjab Scheduled Castes Commission के अध्यक्ष गढ़ी आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे
– अनुसूचित जाति आयोग ने आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ के डीजीपी से मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता): Haryana IPS Suicide case हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला अभी भी अनसुलझा है। परिवार की सहमति न मिलने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम अभी तक नहीं हो पाया है। परिवार के सदस्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुघ्न कपूर को हटाने की मांग पर अड़े हैं। सरकार ने रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरिंदर बिजारनिया को हटाकर परिवार को मनाने की कोशिश की है।
इस बीच, खबर आई है कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी आज वाई. पूरन कुमार के परिवार से मिलेंगे। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने हाल ही में चंडीगढ़ में वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए हरियाणा के एडीजीपी से रिपोर्ट मांगी है। Haryana IPS Suicide case
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि यह मामला समाचार पत्र के माध्यम से उनके ध्यान में आया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने पुलिस महानिदेशक चंडीगढ़ को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले और मृतक अधिकारी के सुसाइड नोट तथा उनकी पत्नी अमनीत कौर द्वारा एडीजीपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग को दी गई शिकायत पर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2025 को प्रस्तुत करें। Haryana IPS Suicide case
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















