
Haryana में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया आखिरकार शुरू
जिलेवार सूची विभागों को भेजी गई , 2023 में हुई थी भर्ती
चंडीगढ़, 20 अगस्त: (विश्ववार्ता) हरियाणा में group-d कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया आखिरकार शुरू हो गई है। मानव संसाधन विभाग ने जिलेवार सूची जारी कर दी है जिसके अनुसार कर्मचारियों को जिलों में पदस्थापित किया जाएगा।
हरियाणा में लंबे इंतजार के बाद कॉमन काडर group-d कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत भर्ती हुए और पहले ही डिविजनल कमिश्नर व डीसी panchkula कार्यालय में ज्वाइन कर चुके कर्मचारियों को अब जिलों में पदस्थापना दी जाएगी।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों व विभागाध्यक्षों को ईमेल के जरिए जिला-वार सूची भेज दी है। आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने दिया जाए।
सक्षम प्राधिकारी जिला स्तर पर उनके विशेष कार्यालयों में पदस्थापना आदेश जारी करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और चरित्र सत्यापन की औपचारिकताएं पूरी की जाएं।
हर जिले में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जो कर्मचारियों की ज्वाइनिंग प्रक्रिया की निगरानी करेगा। कर्मचारियों की ज्वाइनिंग का डेटा आनलाइन पोर्टल पर अपडेट करना भी अनिवार्य किया गया है।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























