Suspended DIG Harcharan Bhullar Case की आज CBI कोर्ट में होगी सुनवाई
चंडीगढ, 12 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) पंजाब के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ दर्ज रिश्वत केस की आज चंडीगढ़ की CBI कोर्ट में सुनवाई होगी। यह केस कथित रिश्वत से जुड़ा है, जिसमें हरचरण सिंह भुल्लर को पिछले साल अक्टूबर में CBI ने गिरफ्तार किया था। आज की सुनवाई के दौरान केस से जुड़ी कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है। CBI ने सस्पेंड DIG के खिलाफ रिश्वत के आरोपों के तहत केस दर्ज किया है।
आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भुल्लर की दायर बेल पिटीशन को खारिज कर दिया है। हाई कोर्ट ने बुधवार, 5 अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद बेल पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिस पर 10 अगस्त को सुनवाई के दौरान फैसला सुनाया गया।
भुल्लर पर शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। CBI के मुताबिक, ट्रैप ऑपरेशन के दौरान सह-आरोपी कृष्ण को 5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया था। जिसके बाद उनकी सूचना पर पंजाब पुलिस के सस्पेंड DIG हरचरण सिंह भुल्लर को अक्टूबर 2025 में CBI ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जब वह एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे और पैसे ले रहे थे। तलाशी के दौरान उनके ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश और बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























