
हनिया आमिर विवाद को लेकर दिलजीत दोसांझ का बड़ा फैसला
सरदार जी 3 भारत में नही होगी रिलीज
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को कास्ट करने को लेकर हुई आलोचना के बाद ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने अपनी विवादास्पद फिल्म सरदार जी 3 को भारत में रिलीज न करने का फैसला किया है।
दिलजीत की मैनेजर सोनाली सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें उक्त जानकारी दी गई। सोनाली ने अपने नोट की शुरुआत इस बात से की कि दिलजीत दोसांझ ने अपने 20 साल के करियर में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी सांस्कृतिक पहचान बनाई है।






















