Guru Arjan Dev Ji के शहीदी दिवस पर आज 541 श्रद्धालुओं का जाएगा जत्था Pakistan
चंडीगढ़, 10 जून (विश्व वार्ता) श्री Guru Arjan Dev Ji के शहीदी दिवस पर पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु आज, 10 जून को सुबह 8:00 बजे शिरोमणि कमेटी ऑफिस से रवाना होंगे। शिरोमणि कमेटी ने जत्थे का नेतृत्व शिरोमणि कमेटी के सदस्य भूपिंदर सिंह भलवान को सौंपा है। जबकि सदस्य गुरमीत सिंह डिप्टी लीडर के तौर पर जत्थे के साथ जाएंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए धर्म प्रचार कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि शिरोमणि कमेटी की ओर से 561 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी को भेजे गए थे, जिनमें से एम्बेसी ने 541 श्रद्धालुओं को वीजा जारी कर दिया है। 10 जून की सुबह शिरोमणि कमेटी ऑफिस से पंथिक परंपराओं के अनुसार संगत को रवाना किया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























