
सिख्स फॉर जस्टिस Gurpatwant Singh Pannun ने Punjabi Singer Diljit Dosanjh को दी धमकी
पढ़ें क्या है मामला ?
चंडीगढ़, 6 मई, (विश्ववार्ता) Punjabi Singer Diljit Dosanjh के वर्ल्ड टूर, ऑरा-2026 के दौरान, खालिस्तान सपोर्टर कनाडा में दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट का लगातार विरोध कर रहे हैं। इसी बीच, अब सिख्स फॉर जस्टिस के Gurpatwant Singh Pannunने दिलजीत को धमकी देते हुए कहा है कि कनाडा में उनका विरोध हो रहा है और जब वह अमेरिका लौटेंगे तो वहां भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ेगा। आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ को धमकी देते हुए एक वीडियो मैसेज जारी किया है।
आतंकी पन्नू ने दिलजीत दोसांझ के “मेरा भारत महान” वाले बयान और अमिताभ बच्चन के पैर छूने पर आपत्ति जताई। पन्नू ने दिलजीत को घमंडी कहा और कहा कि उनका घमंड ही उनका दुश्मन है। पन्नू ने कहा कि दिलजीत दोसांझ का ज़मीर मर चुका है। उन्होंने दिलजीत दोसांझ को धमकी देते हुए कहा, “अपने घमंड में तुमने खालिस्तान के झंडे लाने वाले खालिस्तान सपोर्टर्स को बाहर फेंकने को कहा। याद रखना, वो झंडे सिर्फ कपड़े के थे, और तुमने सिर्फ झंडे देखे थे, डंडे नहीं।”
आपको बता दें कि दिलजीत ने शो के दौरान हंगामा कर रहे खालिस्तान सपोर्टर्स को बाहर निकालने की बात कही थी, जिससे पन्नू नाराज हैं। Punjabi Singer Diljit Dosanjh
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















