
Latest News: Punjab के इस जिले के एक गांव में चली गोलियां, मची दहशत
दो की मौत, पुलिस जांच मे जुटी
गुरदासपुर, 28 अप्रैल (विश्ववार्ता) पंजाब के गुरदासपुर जिले के भोमा गांव में सोमवार रात गोलीबारी की खबर है। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि घुमान पुलिस ने की है। मरने वालों की पहचान भोमा गांव के कश्मीर सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। gunfire in a village i gurdaspur two killed
मिली जानकारी के अनुसार, 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 6 लोगों ने भोमा गांव से पेरोशाह जाने वाली सडक़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना की खबर मिलने के बाद घुमान थाने के स्॥ह्र हरजिंदर सिंह देओल अपनी पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हमला क्यों और कैसे किया गया, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























