IPL-2025, के पहले डबल हैडर मुकाबले मे Gujarat-titan ने delhi-capitals को हराया
गुजरात ने दर्ज की सीजन में 5वीं जीत
चंडीगढ़, 19 अप्रैल (विश्व वार्ता) जोस बटलर के 97 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात ने सीजन में 5वीं जीत दर्ज की, वहीं दिल्ली को दूसरी ही हार मिली। प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट लिए। बटलर ने शेरफन रदरफोर्ड के साथ सेंचुरी पार्टनरशिप भी की।
जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड की शानदार साझेदारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए जिससे गुजरात ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात की ओर से राहुल तेवतिया ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। हालांकि, बटलर शतक लगाने से चूक गए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया था। गिल सात रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन और बटलर ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े और टीम को संभाला। सुदर्शन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 21 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर बटलर और रदरफोर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर दिल्ली के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। बटलर और रदरफोर्ड ने तीसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।























