Punjab Breaking: पंजाब के इस जिले मे घर पर ग्रेनेड से हमला
3 घायल , मचा हडकंप, पुलिस जांच मे जुटी
अमृतसर, 21 अगस्त (विश्व वार्ता): अमृतसर के रामदास इलाके के जट्टा गांव में एक घर पर ग्रेनेड से हमले की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका। इस घटना को अंजाम देने के बाद वे फरार हो गए। इस हमले में परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी या झगड़ा तो नहीं है। पुलिस बाइक सवार हमलावरों की पहचान करने और उनके रास्तों का पता लगाने के लिए आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। Grenade attack on house in Amritsar
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हमले के पीछे का मकसद और आरोपियों ने इस घर को क्यों निशाना बनाया, यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस फिलहाल हमलावरों की तलाश कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























