बडी खबर: पंजाब मे फिर हुआ पुलिस चौंकी पर बडा हमला
इलाके में हडक़ंप; इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
पुलिस मामले की जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 19 दिसंबर (विश्ववार्ता) एक बार फिर पंजाब में पुलिस चौकी पर हमला किया गया है। बख्शीवाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने का मामला सामने आया है। आतंकी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने इसकी जिम्मेदारी ली है। एक महीने के अंदर यह सातवां ग्रेनेड हमला है। इस हमले से पहले पंजाब में बीते 25 दिनों में छह बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया है। इन सभी आतंकी हमलों में पुलिस थानों को निशाने पर लिया गया है।
थानों पर हुए ग्रेनेड हमलों के पीछे के मकसद को जानने में जुटे जांच अधिकारियों के अनुसार कनाडा, अमेरिका, न्यूजीलैंड, फिलीपींस और अन्य देश में कई ऐसे संगठन ऐसे हैं जो न केवल विदेश में भारत के खिलाफ षड्यंत्रों को रचने में जुटे हैं, बल्कि अपने मूवमेंट को जिंदा रखने के लिए भारत में खासकर पंजाब में इस प्रकार के हमलों को अंजाम देते हैं।

























