
Bollywood actor गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रखा ब्लॉगिंग की दुनिया में कदम
शुरू किया यूट्यूब चैनल
चंडीगढ़, 19 अगस्त: (विश्ववार्ता) Bollywood actor गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अब ब्लॉगर बन गई हैं। उन्होंने अपने नए करियर की शुरुआत chandigarh से की। इस दौरान वह धनास स्थित माता काली मंदिर दर्शन करने गईं। क्लिप में वह मुंबई से चंडीगढ़ ट्रैवल करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं आगे वह मां महाकाली और काल भैरव मंदिरों के दर्शन करते हुए भी देखा जा सकता है. इतना ही नहीं वह अपने बीते साल में उथल पुथल रही जिंदगी का भी जिक्र करती हुई नजर आ रही है और कहती हैं कि यह साल उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा है.
वीडियो की शुरूआत Sunita Ahujaके एयरपोर्ट पर पहुंचने से होती हैं. जहां वह कहती हैं कि और लोगों की तरह उन्हें पैपराजी की जरुरत नहीं हैं. इसके बाद वह खुद को इंटरनेट क्वीन बताती दिख रही हैं. इसके बाद एक शख्स कहते हैं कि गोविंदा खबरों में थे तो वह हंसते हुए कहती हैं, सुनीता का पति है ना. उसको छाना ही पड़ेगा न्यूज में. वो मेरा पति है मेरा सिर्फ मेरा
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/






















