Entertainment: साथ निभाना में Gopi बहू ने कर ली शादी
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर किया खुलासा
चंडीगढ़, 22 अगस्त: (विश्ववार्ता) साथ निभाना साथिया से घर घर में मशहूर हुई असली गोपी बहू यानी कि जिया मानेक ने शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने आखिरकार सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरों के साथ ये अनाउंस किया कि वो वरुण जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। जिया मानेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुलासा किया कि वह अपने पार्टनर वरुण जैन के साथ सात जन्म का रिश्ता निभाने की कमिटमेंट ले चुकी हैं।
gopi bahu got married
एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखा है. इससे यह खुलासा उनके फैन्स के लिए काफी शॉकिंग भी था. क्योंकि आमतौर पर सेलेब्स भले ही लाख छिपाएं लेकिन शादी खबरें सोशल मीडिया पर आने ही लगती हैं।
जिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उन्हें सुनहरे बॉर्डर वाली गोल्डर कलर की साड़ी पहने देखा जा सकता है. उन्होंने अपने बालों को बहुत ही सलीके से बांधा हुआ था. जिन पर एक खूबसूरत गजरा लगा था. उन्होंने अपने लुक को ट्रेडिशनल जूलरी जैसे रानी-हार, कमरबंद, झुमका, मांग टीका और एक छोटी सी बिंदी से पूरा किया।
Read more news: https://wishavwarta.in/hindi/























