
दरबार साहिब नतमस्तक हुए Punjabi singer B Praak
– करीब एक घंटे परिक्रमा में बैठने के बाद सुनी गुरबानी
अमृतसर, चंडीगढ़, 18 अप्रैल, (विश्व वार्ता) मशहूर सिंगर बी. प्राक ने देर रात अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। उन्होंने श्रद्धा से सिर झुकाया और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने इस रूहानी सफर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बी. प्राक रात करीब 11 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। बी. प्राक ने करीब एक घंटे परिक्रमा एरिया में बैठने के बाद गुरबानी सुनी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























