
सोना-चांदी ने दिखाए कमाल, कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
आज कितना महंगा हुआ सोना
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) 24 जुलाई 2025 को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में आज सोना ₹1040 महंगा होकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, वहीं चांदी की कीमत में भी ₹1000 प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई. ऐसे में यह जानना जरूरी हो गया है कि आज आपके शहर में सोने-चांदी के क्या दाम हैं और ये बदलाव आपकी जेब को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।
भारतीय बाजार में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,02,340 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जो 23 जुलाई को ₹1,01,300 था. यानी एक दिन में ₹1040 का उछाल. 22 कैरेट सोना अब ₹93,810 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 18 कैरेट का रेट ₹76,760 हो गया है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,02,490 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह ₹1,02,340 पर बिक रहा है. चेन्नई में आज सोना ₹1,02,340 पर पहुंच गया है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है.























