
Gold Silver Rate Today: वैश्विक तनाव के चलते सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी जारी
अब चांदी ने छुड़ा दिए छक्के
चंडीगढ, 19 जनवरी, 2026 (विश्ववार्ता) Silver Record Price: सोने और चांदी की कीमत दिनों दिन चमकती ही जा रही है। कीमत भी ऐसी की रिकॉर्ड बन रहा है। जहां इसी क्रम में अब चांदी ने और छक्के छुड़ा दिए हैं। जबरदस्त उछाल के साथ चांदी की कीमत पहली बार रिकॉर्ड रु3 लाख के पार चली गई है। goodreturns के मुताबिक, सोमवार को भारत के बाजार में चांदी की कीमत एक ही दिन में करीब 10 हजार रुपये बढ़ गई है। जिसके बाद चांदी की कीमत एक झटके में लगभग 3,05,000 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं देश के कुछ बड़े शहरों में चांदी की कीमत इससे ज्यादा भी दर्ज की जा रही है। Gold Silver Rate Today
चांदी का भाव: चांदी का भाव 19 जनवरी को नई ऊंचाई पर पहुंच गया। MCX पर चांदी का भाव 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया। सोमवार को, मजबूत इन्वेस्टर डिमांड और पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड्स के कारण चांदी का भाव पहली बार फ्यूचर ट्रेड में 3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड लेवल को पार कर गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का फ्यूचर भाव 13,553 रुपये या 4.71 प्रतिशत बढ़कर 3,01,315 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया।
शुक्रवार को चांदी ₹2.87 लाख के आसपास थी। चांदी ने पहली बार 15 दिसंबर, 2025 के आसपास MCX पर ₹2 लाख का लेवल छुआ था। इसका मतलब है कि चांदी को ₹2 लाख से ₹3 लाख तक पहुंचने में सिर्फ 1 महीना लगा।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















