
Gold Silver Rate Today, आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या गिरावट, जल्दी कीजिये
चंडीगढ़, 22 अप्रैल, (विश्व वार्ता) आज सुबह से ही तेजी के संकेत मिल रहे थे। इसका प्रभाव आज कमोडिटी मार्केट में भी देखने को मिला है। 22 अप्रैल को सोने-चांदी दोनों में ही तूफानी तेजी देखी जा रही है। लगातार दो दिन गिरावट के बाद सोना-चांदी फिर महंगा हो गया है। Gold Silver Rate Today,
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना आज के शुरुआती कारोबार में 2,000 रुपये या 1.3% से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ 1,53,699 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था, जबकि मंगलवार को 151671 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, मई की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाली चांदी 4,700 रुपये या लगभग 2% की बढ़ोतरी के साथ 2,49,423 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई। इससे पहले, मंगलवार को यह 244701 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
gold silver price asia conflict sona chandi ka bhav






















