
Gold Silver Price Today:अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दी कीजिये
जानिये आज के सोने व चांदी के लेटेस्ट रेट
चंडीगढ, 8 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए नए दाम जारी हो गए है। बुधवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार, सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोना घटकर 1,37,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,38,010 रुपये था।
वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली। आज चांदी का भाव 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जो मंगलवार को 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और बदलाव संभव है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















