
Gold-Silver Price Crash: रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में मचा कोहराम
एक ही झटके में ‘औंधे मुंह’ गिरा सोना …
चंडीगढ़, 31 जनवरी,(विश्ववार्ता) Gold-Silver Price Crash रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी। Latest Hindi News,
दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 20,000 रुपये (करीब 5%) टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई (सभी करों सहित)। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ने 19,500 रुपये की छलांग लगाई थी और 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया था। Gold-Silver Price Crash
- ग्लोबल मार्केट में सोना $400–$500 से ज्यादा टूटा
- चांदी रिकॉर्ड हाई से ₹1.17 लाख फिसल चुकी
- MCX पर चांदी ₹2 लाख 91 हजार तक लुढ़क गई है
- सोना ₹1,62,000-1,64,000 के दायरे में
- MCX पर फरवरी गोल्ड 1 लाख 50 हजार के नीचे, 20,000 की गिरावट
- ग्लोबल गोल्ड $500 नीचे, $4900 के नीचे फिसला
- चांदी में 21%, सोने में 12% लोअर सर्किट
निवेशकों में घबराहट, ट्रेडर्स में जबरदस्त एक्शन Gold-Silver Price Crash
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























