Gold Silver Price Crash आज जानिये सोने व चांदी के दामों मे उछाल या बडी गिरावट
जल्दी से कीजिये चेक
चंडीगढ, 23 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) Gold Silver Price Crash सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. दोपहर 1:42 बजे पर एमसीएक्स पर सोने का दाम 1350 रुपये गिरकर 144330 रुपये पर आ गया है। चांदी भी फिसलकर 4419 रुपये गिरकर 222579 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतें फिसल गई हैं। सोने का भाव 1.45 फीसदी गिरकर 4092 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. चांदी 2 फीसदी गिरकर 59.125 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
हाल के दिनों में लगातार गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में कुछ दिनों से हल्की तेजी देखने को मिली. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस साल की शुरुआत में बने अपने रिकॉर्ड हाई लेवल तक पहुंचना दोनों कीमती मेटल्स के लिए आसान नहीं होगा।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें फिर 98 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई हैं। वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड भी 0.38% बढ़कर 4.675% पर पहुंच गई है। हाई बॉन्ड यील्ड और महंगे कच्चे तेल की वजह से निवेशकों का रुख बदला है, जिससे सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने को उम्मीद के मुताबिक ज्यादा समर्थन नहीं मिल पा रहा है. इसी वजह से सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























