Gold-Silver Price Crash: सोने व चांदी के दामों मे आज गिरावट या तेजी जल्दी से चेक कीजिये
चंडीगढ, 15 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता)Gold-Silver Price Crash: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। MCX में आज दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। लगातार गिरावट के बाद सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं।
MCX पर आज 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव 2,21,064 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,23,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था, जिसमें 2,125 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। Gold-Silver Price Crash
29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया था। इस समय चांदी अपने हाई रिकॉर्ड से 1,98,984 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। चांदी के साथ-साथ आज सोने के दामों में भी गिरावट देखी गई। MCX पर सोना 1,517 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,40,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
जनवरी 2026 में सोने का वायदा भाव पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा था। इस समय सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे कारोबार कर रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























